Mohammad Siraj

रोहित-विराट का खास सम्मान, 'मियां भाई' को देश कर रहा सलाम, एक ही दिल कितनी बार जीतोगे Siraj!

Kohli-Rohit Siraj: इंग्लैंड दौरे पर अपनी गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटने वाले मोहम्मद सिराज ने ऐसा काम कर दिया है, जिसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

Kohli-Rohit Siraj: मोहम्मद सिराज के लिए इंग्लैंड दौरा बेहद यादगार रहा। सिराज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के नायक रहे। मैदान के साथ-साथ मियां भाई ग्राउंड के बाहर भी फैन्स का जमकर दिल जीत रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटो सिराज के घर की है।

विज्ञापन

इस फोटो में सिराज पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि फोटो के पीछे बैकग्राउंड में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जर्सी की तस्वीर लगी हुई है। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की जर्सी को सिराज ने अपने घर में फ्रेम कराकर टांग रखा है।

विज्ञापन

विराट-रोहित के लिए सिराज का यह प्यार देखकर फैन्स मियां भाई की खूब तारीफ कर रहे हैं। सिराज को विराट कोहली को काफी मानते हैं। आरसीबी में रहते हुए कोहली ने अपनी कप्तानी में सिराज को काफी मौके दिए थे। वहीं, रोहित भी सिराज को काफी बैक करते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ