IND vs ENG: बैटिंग प्रैक्टिस में क्यों आया मियां भाई को गुस्सा? नाराज सिराज ने लगाई फटकार!
Author: News24 हिंदी
Jun 30, 2025 06:12 PM IST
Siraj IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन गेंद से कुछ खास नहीं रहा। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में सिराज दोनों पारियों को मिलकर सिर्फ 2 ही विकेट निकाल सके। सिराज रनों पर लगाम लगाने में भी बुरी तरह से फेल हुए। पहली इनिंग में सिराज ने 27 ओवर फेंके और इस दौरान 122 रन लुटा डाले। वहीं, दूसरी इनिंग में 14 ओवर में 51 रन देने के बावजूद उनकी झोली में कोई विकेट नहीं आया।
दूसरे टेस्ट से पहले सिराज गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करते हुए दिखाई दिए। हालांकि, नेट प्रैक्टिस के दौरान मियां भाई नाराज दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सिराज थोड़ा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, सिराज का बैट टूट गया था, जिसकी वजह से वह परेशान दिखाई दे रहे थे। सिराज बाकी प्लेयर्स से पूछते हुए भी नजर आए कि उनका बैट कैसे टूट गया। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।