हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs WI: सिराज का कहर, बुमराह की यॉर्कर ने उड़ाए होश, पहले ही दिन हुआ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का हाल बेहाल

IND vs WI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंडियन बॉलर्स वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. सिराज और बुमराह की जोड़ी के आगे कैरेबियाई बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 162 रन बनाकर ढेर हो गई.

विज्ञापन
IND vs WI 1st Test

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कैरेबियाई टीम दो सेशन तक भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी. मोहम्मद सिराज की आग उगलती गेंदों और बुमराह की यॉर्कर के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए.

पहली पारी में मेहमान टीम सिर्फ 162 रन बनाकर ही ढेर हो गई. सिराज ने अपने करियर में महज दूसरी बार भारत की सरजमीं पर 4 विकेट चटकाए, जिसमें कैरेबियाई टीम के कप्तान रोस्टन चेज का विकेट भी शामिल रहा. रही-सही कसर बूम-बूम बुमराह ने अपने घातक स्पेल से पूरी की.

जस्सी ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, कुलदीप यादव की फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोला और उन्होंने 2 विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें