mithun-rashifal-march-2025-horoscope

Video: मार्च में इस तारीख से बदलेगा मिथुन राशि के जातकों का भाग्य, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Video: अब जब मार्च 2025 का महीने के 15 दिन बीत चुके हैं, तो इस वीडियो में पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है कि 15 मार्च की बाद मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव आने के योग बने हैं। यदि आप मिथुन राशि के जातक हैं और जानना चाहते है कि आपके साथ 15 मार्च के बाद क्या-क्या होगा, तो आइए देखते हैं यह वीडियो।

Video: मिथुन राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है, जो वायु तत्व की पहली राशि है। इसके स्वामी बुध ग्रह है। जो बुद्धि, संवाद, तर्क और व्यापार के कारक माने जाते हैं। वहीं, इनके भाग्य और कर्म पर सूर्य और गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहती है। जबकि चंद्रमा की स्थिति इस राशि के जातकों की भावनाओं और मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है। यह देखा गया है कि मिथुन राशि के लोगों में जबरदस्त अनुकूलनशीलता होती है और वे किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं। वहीं उनके प्रोफेशनल योग्यता की बात है, तो ये लोग व्यापार, लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, और संचार से जुड़े कार्यों में अधिक सफल होते हैं।

विज्ञापन

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, यदि कोई जातक मिथुन राशि के हैं और उनके अपने पराक्रम और पुरुषार्थ को आपको जानना हो, तो उनको कुंडली में सूर्य को देखना चाहिए कि वे कहां और किस स्थित में बैठे हैं। जब उसकी आजीविका के बारे में आपको जानना हो, तो बृहस्पति का बल देखना चाहिए। ऐसे में मार्च के महीने में बृहस्पति और सूर्य की स्थिति है वह 14 तारीख तक अच्छी नहीं थी। आज जब मार्च 2025 का महीने के 15 दिन बीत चुके हैं, तो इस वीडियो में पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है कि 15 मार्च की बाद मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव आने के योग बने हैं।

विज्ञापन

यदि आप मिथुन राशि के जातक हैं और जानना चाहते है कि आपके साथ 15 मार्च के बाद क्या-क्या होगा, तो यह वीडियो आपके लिए है। इन सब के साथ पंडित सुरेश पांडेय इन बेहद उपयोगी उपाय भी बताएं है, जिसको पूरी निष्ठा से करने पर ये अचूक फल देते हैं, तो आइए देखते हैं यह वीडियो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ