Mithun Chakraborty Scolded By PM Modi: मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की हेल्थ को लेकर पूरा देश हाल ही में टेंशन में दिख रहा था। हालांकि, अब एक्टर की हालत में सुधार है और वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर वापस अपने घर भी लौट चुके हैं। शनिवार यानी 10 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती के सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई थी जिसके बाद एक्टर को कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक आया है। इसके बाद ये भी कहा गया कि एक्टर होश में आने के बाद अपने परिवार को नहीं पहचान पाए। ऐसे में फैंस की घबराहट बढ़ती चली गई। लेकिन सबकी दुआओं का असर देखने को मिला जब मिथुन चक्रवर्ती ठीक होकर अपने घर वापस लौट आए।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar साढ़े 7 महीने बाद फिर हुईं प्रेग्नेंट? वीडियो देख ट्रोल बोले ‘अब ये ही चलेगा’
क्यों लगाई मोदी जी ने मिथुन चक्रवर्ती को डांट?
अब मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्चार्ज होने के बाद एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें फोन कर डांट लगाई है। इसकी वजह का भी एक्टर ने खुलासा किया है। मिथुन ने बताया कि डिस्चार्ज मिलने के बाद मोदी जी ने उन्हें फोन किया और उनसे उनका हाल- चाल लिया और फिर अपना ख्याल न रखने पर फटकार भी लगाई। हालांकि, एक्टर अब बेहतर हैं और उनका कहना है कि वो जल्द ही काम पर वापसी भी करने वाले हैं।
संबंधित खबरें
4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
6 mins agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
20 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
2 days agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines