हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: परिवारवाद, कमजोर चुनावी मैनेजमेंट..., मिल्कीपुर में सपा की हार के 5 बड़े कारण

SP Defeat Reasons Milkipur Bypolls: मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने सपा को बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया। चुनाव में परिवारवाद, कमजोर चुनाव मैनेजमेंट समेत कई कारण थे, जिसकी वजह से सपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन
Milkipur Bypoll 2025

Milkipur Bypoll 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया। यह सीट अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। इस जीत के साथ ही बीजेपी ने अयोध्या की हार का बदला भी ले लिया। ऐसे में आइये जानते हैं सपा मिल्कीपुर उपचुनाव क्यों हार गई?

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए योगी सरकार और बीजेपी ने जुलाई 2024 से तैयारी शुरू कर दी थी। योगी सरकार के मंत्री और संगठन के बड़े नेता लगातार मिल्कीपुर का दौरा करते रहे। सीएम योगी ने 6 बार मिल्कीपुर का दौरा किया और रोजगार मेला लगाकर 5 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाई। बीेजेपी ने 7 मंत्रियों की टीम को मिल्कीपुर में उतारा और पासी समाज को साधने के लिए चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया। आइये वीडियो के जरिए समझते हैं सपा की हार के 5 बड़े कारण…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें