Mehmood Romance With Real Sister: बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें सगे भाई-बहन ने रोमांस किया है। भाई-बहन को पर्दे पर रोमांटिक होता देख लोग खूब भड़क गए थे और मामला इतना बिगड़ गया था कि इनके खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन तक किया गया था। इस बवाल के बाद एक्टर और उनकी बहन को लोगों से माफी तक मांगनी पड़ी थी। ये अजीबोगरीब किस्सा है मशहूर एक्टर और कॉमेडियन महमूद और उनकी सगी बहन मीनू मुमताज का। इन दोनों ने फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ में लवर्स का रोल निभाया था और पूरे देश में हलचल मचा दी थी। दोनों ने गाने ‘गोरा रंग चुनरिया काली’ में परफॉर्म किया था और इन्हें देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा था।
महमूद पहले से ही इस फिल्म का हिस्सा थे और उनका परिवार पैसों की तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते मीनू भी परिवार की जिम्मेदारी के कारण इस फिल्म का हिस्सा बन गईं। पैसों की तंगी की वजह से एक्ट्रेस ने इस रोल को एक्सेप्ट कर लिया। मीनू खुद फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन पिता को शराब की लत थी, जिसके चलते घरवाले पैसों की कमी का सामना कर रहे थे। ऐसे में एक्ट्रेस को परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। भाई-बहन को पर्दे पर रोमांस करता देख लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। सड़कों पर इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। बवाल बढ़ता देख एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने पैसों के लिए ये काम किया था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि इससे इतना बड़ा तमशा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
21 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines