VIDEO: जरूरत पड़ने पर चलाया ऑटो, जानें कौन हैं ईरानी कप में तहलका मचाने वाले मोहम्मद जुनैद खान?

Juned Khan: कन्नौज के रहने वाले तेज गेंदबाज जुनैद खान का संघर्ष काफी मुश्किलों में बीता है। उन्हें मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के दौरान ऑटो रिक्शा तक चलाना पड़ा था।

Mohammed Juned Khan

Who Is Mohammed Juned Khan: अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मुंबई की टीम 27 साल बाद ईरानी कप जीतने में सफल रही। टीम ने फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया को मात दी। इस बार मुंबई की टीम में एक ऐसे तेज गेंदबाज ने एंट्री की, जो जरूरत पड़ने पर एक समय ऑटो भी चला चुका है। हम यहां बात कर रहे हैं युवा मोहम्मद जुनैद खान की।

उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को 15 साल बाद ईरानी कप की ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका दिलाई। बता दें कि इस तेज गेंदबाज का क्रिकेट का सफर काफी संघर्ष से भरा रहा है। जुनैद क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई पहुंचे, लेकिन उनका खेलना आसान नहीं था। उन्हें मुंबई में शुरुआती दिनों के दौरान ऑटो रिक्शा भी चलाना पड़ा।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ