हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: 'मेरे साथ OYO में चलो', मेरठ में टीचर पर छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर अश्लील टिप्पणी का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि क्लास के दौरान शिक्षक ने ओयो होटल का ज़िक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसके साथ चलने की बात कही। छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे।

विज्ञापन
मेरठ में छात्रा का टीचर पर आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा ने अपने टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि जब कक्षा में छठा पीरियड चल रहा था, तो टीचर उसके पास आया और कहा कि तुम कई लोगों के साथ ओयो जाती हो, तुम मेरे साथ भी चलो। छात्रा का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में छात्रा का कहना है कि आरोपी टीचर उसे पढ़ाता है। हाल ही में उसने छात्रा से कहा कि “तुम चार लड़कों के साथ OYO जाती हो, तुम मेरे साथ भी चलो।” छात्रा ने टीचर की इस हरकत की जानकारी परिजनों को दी और फिर परिजन उसे पुलिस थाने लेकर गए, जहां आरोपी टीचर पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक पुलिस का कोई जवाब नहीं आया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें