हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

7वीं की छात्रा से बोला शिक्षक- होटल चलेगी… लड़की ने सिखाया ऐसे सबक

यूपी के मेरठ में एक टीचर ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से होटल में चलने को कहा, इस पर लड़की ने घरवालों को पूरी बात कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करवा दिया।

विज्ञापन

हम सभी शिक्षक को अपने मां-बाप का दर्जा देते हैं, लेकिन जब एक शिक्षक ही बच्चे पर बुरी नजर रखता है और अपने रिश्ते को कलंकित करता है। फिर हर कोई सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या वो शिक्षक कहलाने लायक है या नहीं। असल में, मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के परीक्षितगढ़ में एक टीचर ने क्लास 7 में पढ़ने वाली छात्रा को अपने साथ ओयो होटल में चलने की बात कही। इसके अलावा उसने धमकी भी दी कि अगर बात नहीं मानी तो अंजाम बुरा हो सकता है। इस बात को सुनकर बच्ची ने अपने घरवालों को सारी बात बता दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस में दी। पुलिस ने मौके पर टीचर को अरेस्ट कर पॉक्सो एक्ट और डराने-धमकाने के कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, कॉलेज मैनेजमेंट ने टीचर को 2 महीने के लिए स्सपेंड कर दिया। दरअसल, टीचर ने पढ़ने के दौरान उसे अपने पास बुलाकर कहा कि ओयो होटल चलेगी। जब लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी उसे डराने की कोशिश करने लगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें