हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: UP T20 League 2024 फाइनल में IPL के इन 2 स्टार खिलाड़ियों की टीमों ने बनाई जगह

UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग का दूसरा संस्करण खेला जा रहा है। कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। 14 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच में आईपीएल के 2 धुरंधरों की टीम ने जगह बनाई है।

विज्ञापन

UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग 2024 में कुल 6 टीमों ने भाग लिया था। हालांकि अब 4 टीमों का सफर खत्म हो गया है। आईपीएल के 2 धुरंधरों की टीमों ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है। मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच फाइनल मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। मेरठ मेवरिक्स की ओर से रिंकू सिंह ने भाग लिया था, जबकि कानपुर सुपरस्टार्स की कमान समीर रिजवी के कंधो पर है। रिंकू आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते हैं, जबकि समीर रिजवी आईपीएल 2024 में पहली बार सीएसके का हिस्सा बने थे। दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।

गोरखपुर और नोएडा का सफर प्लेऑफ से पहले ही खत्म हो गया था। मेरठ, लखनऊ, कानपुर और काशी की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लेकिन फाइनल में कानपुर और मेरठ ने जगह बनाई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच कब खेला गया था पहला टेस्ट मुकाबला, क्या था मैच का नतीजा?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola