BJP के 'राम' की रैली में हुई घटना, 'सीता' और 'लक्ष्मण' के सामने दर्जनों की जेबें साफ

Meerut Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरर्गमियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल की रैली में बड़ी घटना हुई। चोरों ने दर्जनों लोगों के पर्स, मोबाइल और पैसे उड़ा लिए।

arun govil

Meerut Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महाकुंभ चल रहा है। इस महाकुंभ में किसकी नैया पार होगी, ये 4 जून को तय हो जाएगा। राजनीतिक दलों का विशेष फोकस दूसरे चरण पर है, जहां 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस फेज में टीवी के राम भी चुनावी मैदान में हैं। इस बीच भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के रोड शो में लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी हो गए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल का मेरठ में 22 अप्रैल को रोड शो हुआ था, जिसमें रामायण सीरियल में सीता की किरदार निभाने वाली दीपिका और टीवी के लक्ष्मण सुनील लहरी पहुंचे। जनता ने अरुण गोविल को देखकर दोनों हाथ उठाकर जय श्रीराम के नारे लगाए और जब हाथ नीचे किए तो उनके जेब से पैसे गायब थे। चोरों ने दर्जन भर से अधिक लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी कर लिए। एक व्यक्ति ने बताया कि उसके 36 हजार रुपये उड़ा ले गए। मेरठ के नौचंदी थाने में लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ