
Video: Mayawati के चलते टूटी थी Kalyan Singh और Atal Bihari Vajpayee की दोस्ती
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary
Atal Bihari Vajpayee Kalyan Singh rift: मायावती को पहली बार यूपी में सत्ता बीजेपी के समर्थन से मिली। मायावती पहली बार यूपी की सीएम बनीं, लेकिन क्या आप जानते हैं मायावती के कारण बीजेपी के दो दिग्गज नेता कल्याण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी की दोस्ती में दरार आ गई थी। हालांकि बीजेपी के समर्थन वाली ये सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी।
बता दें कि यूपी की राजनीति में दो दशकों तक प्रभाव रखने वाली मायावती की पार्टी बसपा बुरे दौर से गुजर रही है। बसपा का प्रदर्शन 2014 के चुनाव से लगातार गिरता जा रहा है। बीजेपी और बसपा के बीच 1995 से दोस्ती का दौर शुरू हुआ था। जोकि शुरुआती चरण में लंबा नहीं चला। हालांकि इसके बाद एक बार फिर 1997 में दोनों साथ आए। लेकिन कल्याण सिंह को सीएम नहीं बनाने को लेकर एक बार फिर गठबंधन टूट गया। आइये वीडियो के जरिए समझते हैं अटल-कल्याण की दोस्ती में मायावती के कारण कैसे दरार आ गई?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: