Mayawati Asaduddin Owaisi BJP B Team: लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से चुनावों की तारीख को लेकर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है। इधर, राम मंदिर उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि विपक्ष के इंडिया गठबंधन से मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने दूरी बना रखी है। अब मायावती पर बीजेपी की बी टीम बनने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि यूपी में लोकसभा चुनाव में मायावती और ओवैसी बीजेपी के लिए फायदेमंद होंगे।
बसपा विधायक ने बीजेपी के पक्ष में किया वोट
दरअसल, राज्यसभा चुनाव में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के पक्ष में वोट किया। कहा जा रहा है कि इसमें मायावती की रजामंदी थी। इसके बाद इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस-सपा मायावती पर बीजेपी की बी-टीम होकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। दरअसल, 2021 के विधानसभा चुनावों में भी मायावती ने 100 से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
जिन्होंने सपा के वोट काटने का काम किया। इससे पहले भी मायावती राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों का समर्थन कर चुकी हैं। वहीं ओवैसी पर भी बीजेपी की बी-टीम बनकर अपने उम्मीदवार उतारने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि ओवैसी ने हमेशा भाजपा विरोधी रुख अपनाए रखा है। कहा जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी AIMIM यूपी के चुनावों में मुस्लिम बहुल इलाकों में अपने कैंडीडेट उतारने पर विचार कर रही है।
वीडियो में देखिए स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
18 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines