VIDEO: बरेली में क्यों हुआ बवाल? कब-क्या हुआ? SSP ने बताई सच्चाई
Jail Bharo Andolan Bareilly: मौलाना तौकीर रजा खान के जेल भरो आंदोलन के दौरान आज जमकर बवाल हुआ। इस पर अब एसएसपी का बयान सामने आया है।
Edited By Achyut Kumar

Edited By Achyut Kumar

Maulana Tauqeer Raza Khan’s Jail Bharo Andolan Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के ‘जेल भरो आंदोलन’ के दौरान जमकर बवाल हुआ।मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया था और लोग लौट रहे थे। उसी दौरान कुछ उपद्रवियों और लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जो लोग भी इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: