
मैरी कॉम की शादी टूटने की वजह क्या? 20 साल बाद पति से सच में हो रहीं अलग?
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
Mary Kom And Karung Onkholer Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 2014 में फिल्म ‘मैरी कॉम’ की थी। इस फिल्म ने बॉक्सिंग क्वीन और उनके पति करुंग ओनलर की प्रेम कहानी को दिखाया था। खैर अब मैरी कॉम की पर्सनल लाइफ से जुड़ी चौंकाने वाली खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि वह अपने पति करुंग ओनलर से तलाक ले सकती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कुछ वक्त से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। इन खबरों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2022 में ओनलर मणिपुर विधानसभा चुनाव हार गए थे, जिसके बाद से कथित तौर पर मैरी कॉम और उनके रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गई हैं।
रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि मैरी कॉम की जिंदगी में कोई और आ गया है। वह कथित तौर पर क्रिकेटर हितेश चौधरी को डेट कर रही हैं। इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है? इस बात की पुष्टि News24 नहीं करता है। वहीं मैरी कॉम और करुंग ओनलर ने अभी तक तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल पति करुंग ओनलर से अलग होकर मैरी कॉम अपने बच्चों के साथ फरीदाबाद वाले घर में रह रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: