manthan uttar pradesh brajesh pathak

Manthan Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मायावती पर यह क्या कह दिया?

Manthan Uttar Pradesh Live: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने न्यूज 24 की ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में 2017 से पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। देखिए, एंकर मानक गुप्ता के साथ डिप्टी सीएम की खास बातचीत…

Manthan Uttar Pradesh: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने न्यूज 24 के ‘मंथन उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में 2017 से पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। अपराधियों पर लगाम लगा है। लोगों का विश्वास योगी सरकार पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमने लोगों को 24 घंटे बिजली देने का काम किया है।

विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सभी सीट जीतेगी। विपक्ष को जीरो बटे सन्नाटा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली में बीजेपी की जीत पक्की है। वाराणसी में पीएम मोदी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। यूपी के दो लड़कों की जोड़ी फिर सुपरफ्लॉप रहेगी। राहुल गांधी यहां सिर्फ घूमने आते हैं। वहीं, डिप्टी सीएम ने बसपा प्रमुख मायावती पर कहा कि वे देश की सम्मानित नेता हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ