Union Minister Jitendra Singh Exclusive Interview In Manthan 2025 : नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में मंथन 2025 का कार्यक्रम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को इस प्रोग्राम में शिरकत की। उन्होंने News24 से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सवालों के बेबाक जवाब दिए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में जो जिम्मेदारी मिलती थी, उसे करते थे और आज सरकार में भी काम कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रहने और उन्हें देखने से व्यक्ति बहुत कुछ सीखता है। पीएम मोदी के साथ बहुत कुछ सीखा। उनके जैसा मेहनती व्यक्ति बहुत कम देखने को मिलता है। उनका एनर्जी लेवल कभी खत्म नहीं होता है। वे ऊर्जा के साथ मेहनत करते हैं। प्रधानमंत्री किसी भी काम में वैल्यू एडिशन करते हैं।
राजनीति में सफल होने के लिए त्याग चाहिए : डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राजनीति में सफल होने के लिए समर्पण और त्याग चाहिए। इस सरकार में पीएचडी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बन रही है। दिल्ली की जनता चाहती है कि ऐसा नेतृत्व हो, जो जवाब देह हो। इस बार दिल्ली की गुत्थी सुलझ गई है। पीएम मोदी के आने के बाद विकास की तीव्र गति देखने की मिली।
बदल-बदलकर झूठ बोलते हैं केजरीवाल : केंद्रीय मंत्री
उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल बदल-बदलकर झूठ बोलते हैं। हमारे लिए राम मंदिर एक आस्था का विषय है। कांग्रेस वाले भी चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाते हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ भी विश्वासघात किया, उन्हें धोखा दिया। केजरीवाल ने उनका लाभ उठाते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकीं। मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल में सत्ता का दुरुपयोग हुआ था। वे अर्थशास्त्री, विद्धान थे, इस पर भी कोई शक नहीं है।
संबंधित खबरें
रामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
18 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
21 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines