'अपनी ही सीट से हारेंगे अरविंद केजरीवाल', एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शाहनवाज हुसैन का दावा

Manthan 2025 Shahnawaz Hussain Interview : नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मंथन 2025 में News24 से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कह रही है कि अरविंद केजरीवाल को हराना है।

Shahnawaz Hussain Exclusive Interview

Manthan 2025 Shahnawaz Hussain Interview : नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में न्यूज 24 का मंथन 2025 कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शिरकत की और उन्होंने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बन रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली का माहौल बता रहा है कि देर आए, दुरुस्त आए। दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार आ रही है। इनकम टैक्स कमिश्नर कैसे आम आदमी हो सकता है, वो हमेशा से खास रहें। उनकी खांसी ठीक हो गई, लेकिन आज पूरी दिल्ली खांस रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो वहां काम क्यों नहीं हो रहा है? दिल्ली में अभी तक यमुना साफ नहीं हुई।

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल इस बार अपनी सीट से चुनाव हारेंगे। उन्हें 20 हजार से अधिक वोटों से हार मिलेगी। साथ ही में आतिशी और मनीष सिसोदिया भी चुनाव हारेंगे। दिल्ली की जनता कह रही है कि इस बार अरविंद केजरीवाल को हराना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ