News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Manthan 2024 SP Candidate Dharmendra Yadav : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है । सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के रण क्षेत्र में उतर चुकी है। बीजेपी जहां एक ओर यूपी की सभी 80 सीट जीतने का दावा कर रही है ,तो वहीं सपा नें भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक दी है। सपा ने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया जहां धर्मेंद्र यादव के सामने बीजेपी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा हैं।
बता दें कि बदायूं से समाजवादी पार्टी ने पहले धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया था।धर्मेंद्र यादव को टिकट मिलने के बाद पार्टी के ही कई नेताओं की नाराजगी सामने आई थी। जिसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया। NEWS 24 के खास कार्यक्रम मंथन 2024 में बोलेते हुए धर्मेंद्र यादव ने परिवारवाद के सवाल पर बीजेपी पर तंज कसा ।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.