Somnath Bharti
विज्ञापन

Manthan 2024: सोमनाथ भारती ने क्यों बोला बांसुरी स्वराज पर हमला? कह दी ये बात

Manthan 2024: सोमनाथ भारती ने न्यूज 24 के कार्यक्रम ‘मंथन-2024′ में कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भाजपा काफी तंग करती है, दिल्ली सरकार के हर विकास कार्य में बाधा डालती है। लेकिन, केजरीवाल अपने परिवार की तरह दिल्ली और देशवासियों की सेवा करते रहेंगे।

Manthan 2024: नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने न्यूज 24 के कार्यक्रम ‘मंथन-2024′ में कहा कि उनके सामने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं बांसुरी स्वराज ने देश विरोधी गतिविधि करने वाले ललित मोदी का केस लड़ा है। जबकि मैंने कभी अपनी वकालत का दुरुप्रयोग नहीं किया। उनका कहना था कि मैंने कभी अपनी राजनीति का गलत इस्तेमाल नहीं किया है। बता दें कि बांसुरी स्वराज वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं और भाजपा ने उन्हें दिल्ली की नई दिल्ली सीट से टिकट दिया है।

केजरीवाल का केस लड़ा

सोमनाथ भारती ने कहा कि वह बिहार नवादा के रहने वाले हैं। वह वकालत करने दिल्ली आए थे। उनका कहना था कि सालों पहले वह एक केस के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल से मिले थे। उन्होंने ही उन्हें पार्टी बनाने और राजनीति में आकर दिल्ली और देशवासियों की सेवा करने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ