---विज्ञापन---

एमएस धोनी पर क्यों भड़के मनोज तिवारी?

Ms Dhoni : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने उनसे भेदभाव करने का आरोप लगाया है। दरअसल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी ने हाल में कहा है कि शानदार फॉर्म में होने के बाद भी उन्हें भारतीय टीम में मौके नहीं दिए गए थे। इसके अलावा उन्हें शतक लगाने के बाद भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

Manoj Tiwari & MS Dhoni (Image Credit 'X')
---विज्ञापन---

Manoj Tiwari said MS Dhoni Drop Me : पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और इसके बाद 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी। इसके अलावा धोनी ने कई खिलाड़ियों का करियर बनाने में उनकी मदद भी की है। जिसमें विराट कोहली और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल है। मगर अब वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने दावा किया है कि उनका करियर खराब करने में महेंद्र सिंह धोनी की हाथ था। उन्होंने यह भी कहा था कि जब मैं उस समय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 65 की औसत से रन बना रहा था। इसके बावजूद मुझे दरकिनार कर दिया गया। उस समय मुझे टीम में अधिक मौके नहीं दिए गए थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि मुझे शतक लगाने के बाद भी मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। मनोज तिवारी ने यह भी दावा किया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद उन्हें मौके मिलते रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो

---विज्ञापन---
First published on: Feb 20, 2024 07:01 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola