मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन मन बिहार चला गया...मनोज तिवारी ने खास अंदाज में जीता बिहारियों का दिल

Manoj Tiwari on Bihar: बीजेपी नेता और दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने संसद में सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए बिहार के लिए खास मांग की है।

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari on Bihar: मशहूर सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। सिल्वर स्क्रीन से लेकर संसद के पटल तक मनोज तिवारी लोगों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार के लिए खास सौगात की मांग की तो पक्ष और विपक्ष दोनों ने मनोज तिवारी की खूब तारीफ की। संसद में खड़े होकर मनोज तिवारी ने बिहार के लिए दो बड़ी डिमांड रखी है।

कैंसर का इलाज हुआ आसान

सदन में भाषण देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड से मेरा संबंध है। इसलिए मेरा मन वहां पर चला गया। मोदी सरकार लगातार स्वास्थ्य में वृद्धि कर रही है। अब कैंसर की तीन महत्वपूर्ण दवाईयों को कस्टम टैक्स से मुक्त किया गया है। इससे कैंसर पीड़ित गरीबों की जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

मनोज तिवारी की मांग

मनोज तिवारी ने कहा कि मैं एम्स की गर्वनिंग बॉडी का मेंबर हूं। मैं पिछले 4 साल से एम्स के लिए काम कर रहा हूं। इसलिए दो सुझाव देना चाहता हूं। एम्स में जितने लोग आते हैं, उनका इलाज तुरंत शुरू हो जाता है। मगर बेड की कमी होने के कारण उनका जीवन काफी मुश्किल हो जाता है। उनके परिजन सड़कों पर सोने के लिए मजबूर रहते हैं। मेरा निवेदन है कि बिहार और झारखंड के लिए एक ऐसा भवन बने जहां परिजन मरीजों को लेकर आएं और डॉक्टर वहीं आकर उन मरीजों की जांच करें उसके बाद संबंधित वार्ड में रेफर कर दें। दिल्ली में भी हम DDA से बात करके भवन बनाने पर काम करेंगे क्योंकि एम्स में बिहार से ही ज्यादा मरीज आते हैं। मनोजी तिवारी की दूसरी मांग सुनने के देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ