---विज्ञापन---

मनोज कुमार की अर्थी देख बदहवास हुईं पत्नी शशि, रोते-बिलखते हुए पति को कहा अलविदा

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी का हाल बेहद बुरा था। वो बिलख-बिलखकर रोती हुई नजर आईं। पार्टनर को खोने के बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रही थीं।

Manoj Kumar Shashi Goswami File Photo

मनोज कुमार को पहली ही नजर में शशि गोस्वामी से प्यार हो गया था। दोनों ने पूरा जीवन साथ निकाला, लेकिन अब बीच सफर में मनोज कुमार अपनी पत्नी शशि को अकेला छोड़ गए हैं। आज उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां शशि आखिरी पल तक मनोज की साथी बनी रहीं। पति को आखिरी बार अलविदा कहते हुए शशि गोस्वामी फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था क्योंकि उनका सुख-दख का साथी उनसे हमेशा के लिए बिछड़ गया।

मनोज कुमार का पूरा परिवार इस वक्त सबसे बुरे वक्त से गुजर रहा है। शशि गोस्वामी तो इस समय गहरे सदमे में हैं। उनको रोता-बिलखता देख किसी का भी कलेजा छलनी हो जाएगा। जब उन्होंने पति के बेजान शरीर को अर्थी पर देखा, तो वो दहाड़े मार-मारकर रोने लगीं। उन्हें जब इस बात का अहसास हुआ कि अब मनोज कभी लौटकर नहीं आएंगे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे और बहू इस दौरान शशि का सहारा बने। अब वीडियो में उनका हाल देखकर लोगों के भी आंसू निकल आए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2025 04:26 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola