Kanya Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग का खास महत्व है, जिसका आमतौर पर राशियों के ऊपर अशुभ प्रभाव पड़ता है। जन्म कुंडली में जब किसी राशि में मंगल और राहु की युति होती है या ये दोनों ग्रह किसी भाव में साथ में विराजमान होते हैं तो उससे अंगारक योग बनता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 18 मई 2025 को केतु ने सिंह राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 5 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। इस बीच 7 जून 2025 को मंगल ने सिंह में गोचर किया है, जहां पर वह 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे। ऐसे में 7 जून 2025 को सिंह राशि में केतु और मंगल की युति से अंगारक योग बना है, जिसका प्रभाव 12 राशियों के ऊपर 28 जुलाई 2025 तक पड़ेगा।
जून माह में मंगल-केतु ग्रह के अंगारक योग का अशुभ प्रभाव कन्या राशिवालों के ऊपर पड़ेगा। 30 जून 2025 तक इनके परिवार में थोड़ा तनाव रहेगा। इसलिए मामूली बातों को ज्यादा न बढ़ाएं और हर रिश्ते पर ध्यान दें। इस दौरान कन्या राशिवालों को सिर, आंख या पेट में तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा कोई गंभीर चोट भी लग सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। वहीं जिन लोगों को पहले से कोई गंभीर रोग है, वो अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। यदि आप जानना चाहते हैं कि जून का महीना छात्रों के लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
17 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
17 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines