हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 31 जुलाई से पहले इन बर्थडेट वालों को मिलेगी सफलता, बढ़ेगा मान-सम्मान

Mulank 9 Bhavishyafal 2025: जल्द ही जुलाई का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन इससे पहले कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उन बर्थडेट के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों को 31 जुलाई से पहले पदोन्नति मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

Mulank 9 Bhavishyafal 2025: साल 2025 मंगल का वर्ष है, जिसे साहस, पराक्रम, भूमि, ऊर्जा, भाई, रक्त और युद्ध का दाता माना जाता है। अंक शास्त्र में बताया गया है कि मंगल देव मूलांक 9 के स्वामी हैं, जिनके ऊपर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है।

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, 31 जुलाई 2025 तक का समय मूलांक 9 वालों के लिए कुछ मामलों में अच्छा रहेगा। खासकर नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। मेहनत और अनुशासन के कारण आपको इस महीने तरक्की मिल सकती है। इसके अलावा मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। जुलाई में उन लोगों को भी राहत मिलेगी, जो किसी कानूनी मामले में फंसे हैं। लेकिन पैसों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अन्यथा धोखा मिल सकता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि मूलांक 9 वालों को 31 जुलाई तक किन-किन चीजों को लेकर सतर्क रहना होगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: शनि-सूर्य की दृष्टि से इस राशिवालों को होगा नुकसान, 28 जुलाई से रहें सावधान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola