
Video: मुर्शिदाबाद में हिंसा के बीच सीएम ममता बनर्जी का वक्फ पर बड़ा फैसला
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary
वक्फ कानून को मंगलवार, 8 अप्रैल को पूरे देश में लागू हो गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीते दिन वक्फ कानून के खिलाफ लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंसक भड़क गई। इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दी। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। ममता ने बुधवार को जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा कि वह अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए कदम उठाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि वक्फ कानून लागू होने से आप दुखी हैं। बंगाल में कुछ भी ऐसा नहीं होगा, जिससे कोई समाज में फूट डालकर राज कर सके।
ममता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा कि आपको जियो और जीने दो का संदेश देना चाहिए। बंगाल में रहने वालों को सुरक्षा देना हमारा काम है। कृपया याद रखें कि दीदी आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। आइये जानते हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्या कहा?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: