Video: 'ये भारत तोड़ने वाले हमें बताएंगे...', संसद में नड्डा से भिड़े मल्लिकार्जुन खड़गे
Author: Rakesh Choudhary
2025-03-24 14:18:04
This browser does not support iframes.
संसद के बजट सत्र में कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में ठन गई। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस को ठीक उसी प्रकार लपेटा जैसे कि वह लोकसभा चुनाव से ही करती आ रही है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान पर आज संसद में जमकर हगांमा हुआ। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षक बनती है। बाबा साहेब ने स्प्ष्ट कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया है।
इस पर नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया है, उसे कोई नहीं बदल सकता। संविधान की रक्षा के लिए हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines