makar sankranti 2026

Video: मकर संक्रांति पर इस महाउपाय से चमकेगी किस्मत, आपके कदम चूमेगी सफलता

Makar Sankranti 2026: आज मकर संक्रांति का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य देव की पूजा की जाती है. मकर संक्रांति पर स्नान-दान का महत्व होता है. आप आज खास उपाय कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें. आप नौकरी में सफलता चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर सुबह पूर्व की ओर मुंह करके सूर्य देव को तीन बार में जल का अर्घ्य दें. आप सूर्य को अर्घ्य देते समय “ओम सूर्य ब्रह्मांड नम” और “ओम नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें. आप इस उपाय को करने के साथ ही साबुत मूंग, तिल, नमक और गेंहू का दान करें.

विज्ञापन

प्रसाद में आप तिल के लड्डू और खिचड़ी का दान करना चाहिए. इस उपाय को करने से आपको सरकारी नौकरी मिलने में मदद मिलेगी. आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करेंच. इसे करने से आपको लाभ मिलेगा. आप किसी विशेष कार्य के लिए जा रहे हैं तो “यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः। तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।” इस मंत्र का जाप करके निकलें. ऐसा करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ