Ipl 2025 (41)
विज्ञापन

VIDEO: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, MI हेड कोच ने बता दी अंदर की बात

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हेड कोच ने जस्सी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अब तक जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में खेल रही है। बुमराह चोटिल चल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। इस वजह से स्टार खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो गया था। अब बुमराह की फिटनेस को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बड़ा अपडेट दिया है।

उन्होंने कहा है कि बुमराह फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं। हेड कोच ने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस एनएसीए से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है। कोच के बयान से साफ है कि बुमराह आने वाले कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। मुंबई इंडियंस को आगामी कुछ मैच जस्सी की गैरमौजूदगी में खेलना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ