Mahashivratri 2025 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। शिव जी को भोले बाबा भी कहा जाता है, जिनकी उपासना करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिव जी और मां पार्वती का मिलन हुआ था। इसलिए इस दिन शिव जी और देवी पार्वती की उपासना करना शुभ माना जाता है।
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, इस साल फाल्गुन मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 26 फरवरी 2025 को है, जिस दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। हालांकि व्रत का पारण अगले दिन होगा। महाशिवरात्रि के व्रत का पारण 27 फरवरी 2025 को प्रात: काल 06:48 मिनट से लेकर सुबह 08:54 मिनट के बीच करना शुभ रहेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से शिव जी की उपासना करता है, तो उसे मनचाहा वर तो मिलता ही है। साथ ही कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति भी प्रबल होने लगती है। ज्योतिष में सूर्य, चन्द्रमा, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु ग्रह का उल्लेख है, जिनका कुंडली में अपना महत्व और विशेषता है। यदि आप शिव जी और नवग्रहों को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
18 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
20 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
22 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
23 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines