Video: MVA में 'ताकतवर' हुई कांग्रेस! महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर मिली बढ़त

Maharastra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन खत्म हो गया। महायुति और महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। आइए जानते हैं कि किसे कितनी मिलीं सीटें?

Maharastra Assembly Election

Maharastra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

एमवीए के घटक दलों में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) शामिल हैं। उद्धव ठाकरे गुट ने 84 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि कांग्रेस ने 102 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं, शरदचंद्र पवार की गुट ने 91 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिली हैं, जबकि 9 सीटों पर ऐलान होना बाकी है। अबतक एमवीए में 279 सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं, महायुति के घटक दलों ने अबतक 283 सीटों को लेकर तस्वीर साफ कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ