हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

W, W, W, W… 4-5, क्रिकेट में दिखा फुटबॉल वाला स्कोर! लगातार 4 बल्लेबाज डक पर आउट

Kerala vs Maharashtra: महाराष्ट्र और केरल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बैटिंग स्कोर बोर्ड किसी फुटबॉल मैच की फाइनल स्कोर लाइन की तरह नजर आया. पृथ्वी शॉ, कप्तान अंकित बावने और अर्शिन जैसे बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके, तो सिद्धेश वीर भी जीरो पर आउट हुए.

विज्ञापन
Prithvi Shaw

Kerala vs Maharashtra: रणजी ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-बी में महाराष्ट्र और केरल की भिड़ंत हो रही है. टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी महाराष्ट्र की शुरुआत इस कदर खराब रही कि टीम का बैटिंग स्कोर कार्ड किसी फुटबॉल मैच के फाइनल स्कोर जैसा नजर आया. पारी का आगाज करने उतरे पृथ्वी शॉ सिर्फ 4 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

यही हाल शॉ के ओपनिंग जोड़ीदार अर्शिन कुलकर्णी का भी रहा और वह पहली ही गेंद पर चलते बने. वहीं, सिद्धेश वीर भी डक भी आउट हुए. कप्तान अंकित बावने भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौटे. अंकित 7 गेंदें खेलने के बाद जीरो पर पवेलियन लौटे. टीम ने अपने चार विकेट सिर्फ 5 रनों के स्कोर पर गंवाए.

ये भी पढ़ें: सरफराज खान को लेकर BCCI ने किया बड़ा ब्लंडर! बदल डाला स्कोर बोर्ड पर नाम, फैन्स भी रह गए हैरान

विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टीम की इनिंग को बखूबी अंदाज में संभाला और उन्होंने 91 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके चलते दिन का खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 179 रन लगाने में सफल रही है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola