Video: फडणवीस की तारीफ और शिंदे पर हमला; उद्धव की नई चाल से महाराष्ट्र में आएगा भूचाल!

Maharashtra CM Fadnavis and Eknath Shinde: महाराष्ट्र में निकाय चुनावों के कारण राज्य का सियासी पारा फिर से चढ़ने लगा है। इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलट-फेर के कयास लगाए जा रहे हैं।

Maharashtra Political Crisis

Maharashtra CM Fadnavis and Eknath Shinde: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्य में निकाय चुनाव जीतने की होड़ मची है। BMC को देश की सबसे अमीर महानगरपालिका कहा जाता है, जिसकी बागडोर संभालने के लिए कई बड़ी पार्टियों में रेस लगी है। इसी बीच राज्य की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। हाल ही में एनसीपी अजीत पवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बॉन्डिंग ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसी बीच उद्धव ठाकरे की पार्टी से भी बड़े बयान सामने आने लगे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसकी शायद किसी को उम्मीद भी नहीं थी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफों के पुल बांधते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। ऐसे में क्या निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे महायुति में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं? देखें पूरा वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ