---विज्ञापन---

Video : “ऑपरेशन टाइगर करने आए थे…चूहा हो गए…” लाइव डिबेट में शिवसेना प्रवक्ता ने क्यों कहा?

Maharashtra Politics :  महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा जोरों पर है। एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे के 9 सांसदों को अपनी ओर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर डिबेट एक दौरान शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता ने क्या कहा? सुनिए

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयानों से राजनीतिक हलचल मची हुई है। महाराष्ट्र में एक ऑपरेशन की खूब चर्चा चल रही है, जिसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया गया है। इसके तहत शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे के 9 सांसदों को अपने पक्ष में लाने की योजना बना रहे हैं। शिवसेना का कहना है कि 9 में से 6 सांसद हमारे संपर्क में हैं। इन सांसदों को उद्धव ठाकरे के साथ नहीं रहना है, इसलिए हमने इस मिशन को ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया है। वहीं, उद्धव गुट अपने सांसदों को बचाने में लगा हुआ है।

इसी मुद्दे पर न्यूज़ 24 के एक डिबेट शो में जब शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता किशोर तिवारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये लोग ‘ऑपरेशन टाइगर’ चला रहे हैं, लेकिन ये खुद ही ‘ऑपरेशन चूहा’ हो गए हैं। जिस प्रकार उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को दरकिनार किया था और उनसे नाता तोड़ा था, उसके जो कारण थे, वही कारण एकनाथ शिंदे आज महसूस कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे को उपयोग करके बीजेपी उनके लिए अड़चनें पैदा कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 22, 2025 03:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola