Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। महायुति सरकार में शामिल एनसीपी में बगावत के सुर चुनाव के नजदीक आते ही फिर से तेज होने लगे हैं। सोमवार को महायुति सरकार में मंत्री और एनसीपी शरद पवार के नेता छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की थी। करीब एक घंटे तक मुलाकात के बाद सियासी अफवाहों का बाजार गर्म है कि पार्टी में छगन भुजबल कभी भी पाला बदल सकते हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नेता पाला बदलते रहते हैं। उनके इस बयान के दो दिन बाद एनसीपी अजित पवार के 25 नेताओं ने पाला बदल लिया है। वे शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अजित पवार को बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित है। इससे पहले दोनों ही गठबंधन चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि कल ही शरद पवार ने दावा किया कि जल्द ही अजित पवार अपने सभी विधायकों के साथ एनसीपी में फिर से शामिल हो जाएंगे। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा चुनाव से पहले क्या एक बार फिर अजित पवार पाला बदलते हैं या फिर ये बात भी महज एक कोरी अफवाह साबित होगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
23 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
2 days agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 days agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines