Maharashtra Politics : केंद्र में नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। पिछले 2 चुनावों की तरह भाजपा इस बार बहुमत तो हासिल नहीं कर पाई है लेकिन एनडीए में शामिल अपने साथी दलों के दम पर सरकार की कमान उसे मिल गई है। लेकिन, रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद महाराष्ट्र में एनडीए के बीच घमासान की स्थिति बनती नजर आ रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के नेता इस बात से नाराज हैं कि उनकी पार्टी को कैबिनेट मंत्री का पद क्यों नहीं दिया गया।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 7 सीटें जीतने वाली शिवसेना के एक सांसद प्रतापराव जाधव को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। शिवसेना के अलावा एनसीपी (अजित पवार गुट) भी एनडीए नेतृत्व से नाराज चल रहा है। अजित पवार की पार्टी को भी कैबिनेट मंत्री का पद नहीं मिला है जो वह चाहते थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज यानी सोमवार को अपने-अपने सांसदों विधायकों की बैठक भी बुलाई है। महाराष्ट्र की राजनीति पर देखें ये खास रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
JIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
6 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
8 hrs agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
11 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
15 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
16 hrs agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
1 day agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
1 day agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO का IPO 'ग्लोबल राज' का प्लान, जानिए पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines