हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

NDA ही नहीं, MVA में भी पड़ रही है फूट! Uddhav Thackeray के अकेले चुनाव लड़ने से नाराज हुई कांग्रेस?

MVA Uddhav Thackeray News: एनडीए में दरार की खबरों के बीच अब MVA में भी मनमुटाव की चर्चा जोरों पर है। शिव सेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गठबंधन से किनारा करते हुए विधान परिषद चुनाव में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उद्धव ठाकरे के इस कदम से कांग्रेस भी नाराज हो गई है।

विज्ञापन

MVA Uddhav Thackeray News: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज होने लगा है। पिछले कई दिनों से राज्य में एनडीए गठबंधन के कमजोर पड़ने की खबरें सामने आ रही थी। तो अब महा विकास अघाड़ी (MVA) में भी फूट पड़ने की चर्चा जोरों पर है। उद्धव ठाकरे ने MVA से पूछे बिना विधान परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। उद्धव ठाकरे के इस कदम से कांग्रेस काफी नाराज है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है।

बता दें कि विधान परिषद चुनाव में नामांकन वापस लेने की आज आखिरी तारीख है। मगर उद्धव ठाकरे ने चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। MVA गठबंधन में चल रही उथल-पुथल की अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola