Maharashtra Politics Assembly Election 2024

Video: क्या महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले होगा खेला? विधायक रोहित पवार के दावों में कितनी सच्चाई?

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Result: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राजनीतिक उठापटक तेज है। एनडीए को मनमाफिक सीटें नहीं मिलीं। उसे उन सीटों पर भी हार का सामना करना पड़ा, जहां जीत पक्की मानकर चल रहा था। इंडिया ब्लॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024: एनसीपी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला दावा किया है। शरद पवार के पोते रोहित ने कहा है कि अजित पवार गुट के 19 विधायक उनके संपर्क में हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राजनीति गरमाई हुई है। एनडीए को उम्मीदों के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। इसके बाद जब केंद्र में मंत्री पद वितरित किए गए, तब एनडीए के सहयोगी दलों की नाराजगी सबसे अधिक महाराष्ट्र में देखने को मिली। लगातार महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जोरों पर है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मंत्री पदों को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। अब रोहित पवार का अजित गुट के 19 विधायकों को पाला बदलने वाला बयान सामने आने के बाद सियासी पारा और उफान खा गया है।

विज्ञापन

रोहित ने कहा है कि मानसून सत्र के बाद वे लोग फिर घर वापसी करने को तैयार हैं। अगर ये विधायक अब पाला बदलते हैं तो इनको मानसून सत्र का फंड नहीं मिलेगा। मानसून सत्र के बाद शरद पवार फैसला लेंगे कि किसे पार्टी में शामिल करना है और किसे नहीं। आइए देखते हैं ये स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ