Ajit Pawar And Eknath Shinde

महाराष्ट्र में महायुति में आई दरार! जानें क्यों आमने-सामने हुए एकनाथ शिंदे और अजीत पवार?

Government Scheme Name Controversy: महाराष्ट में एकनाथ शिंदे और अजीत पवार गुट में लाडली बहन योजना के नाम पर विवाद छिड़ा है। सत्तारुढ़ गठबंधन के दोनों दिग्गज नेता आमने-सामने हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Ladli Behna Yojana Name Controversy: महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना को नाम को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस वजह से महायुति में दरार आती नजर आ रही है, क्योंकि नाम को लेकर एकनाथ शिंदे और अजीत पवार आमने-सामने हो गए हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या चुनाव से पहले महायुति बिखर जाएगी? क्योंकि शिवसेना गुट के एक मंत्री स्कीम के विज्ञापन को लेकर नाराज हैं। उन्होंने इस विज्ञापन से एकनाथ शिंदे का फोटो हटाने से चिढ़ गए हैं। इसे लेकर उन्होंने अजीत पवार गुट के प्रति नाराजगी जताई है। क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और इस वजह से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी गठबंधन चुनावी रणनीति बनाने में जुटा है। वहीं सत्तारुढ़ गठबंधन एक योजना को लेकर आपस में भिड़ रहा है। अजीत पवार गुट पोस्टरों पर भी अजीत पवार का फोटो चाहता है। शिंदे गुट को एकनाथ शिंदे का फोटो चाहिए। News24 की यह स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें कि आखिर मामला क्या है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ