---विज्ञापन---

Video: पुलिस ने युवक की जेब में रखा ड्रग्स का पैकेट, फिर किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस के आलाअधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लिया है और इस केस से संबंधित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

Khar Police cctv footage: महाराष्ट्र के थार पुलिस स्टेशन एरिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी डेनियल नामक युवक के घर आकर रेड डालते हैं। इस रेड में फिल्मी स्टाइल में युवक की जांच करते हैं और फिर खुद उसकी जेब में ड्रग्स का एक पैकेट रखकर उसे गिरफ्तार कर लेते हैं।

वीडियों में एक पुलिसकर्मी डेनियल की जेब में ड्रग्स रखता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाते हैं। तब तक उन्हें घर पर लगे सीसीटीवी के बारे में पता नहीं था। गिरफ्तारी के बाद ये सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तो डेनियल को छोड़ दिया लेकिन अब लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले के सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के आलाअधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लिया है और इस केस से संबंधित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2024 10:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola