---विज्ञापन---

Video: झारखंड-महाराष्ट्र चुनाव को लेकर AAP का ऐलान, दोनों राज्यों में नहीं उतारेंगे उम्मीदवार

Video: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है। इन दोनों राज्यों में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों से जानकारी सामने आई कि दोनों राज्यों में आम आदमी चुनाव नहीं लड़ेगी।

---विज्ञापन---

Video: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। झारखंड में दो चरणों में 13 व 20 नवंबर को होंगे। वहीं, महाराष्ट्र में चुनाव एक ही चरण में होंगे, जिसकी तारीख 20 नवंबर रखी गई है। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने झारखंड और महाराष्ट्र में एक भी उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। AAP झारखंड में इंडिया गठबंधन को सपोर्ट करेगी।

झारखंड और महाराष्ट्र राज्यों की इकाई से AAP ने रिपोर्ट मांगी है। पार्टी का नेतृत्व नहीं चाहता है कि पार्टी दोनों राज्यों में चुनाव लड़े। महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई है।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Video: बिहार उपचुनाव में कैसे उम्मीदवार उतारेगी जन सुराज पार्टी? प्रशांत किशोर ने किया खुलासा

First published on: Oct 17, 2024 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola