Maharashtra And Haryana Assembly Election Analysis : महाराष्ट्र और हरियाणा समेत 4 राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसे लेकर न्यूज24 के एक स्पेशल प्रोग्राम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनावी विश्लेषक संजय कुमार ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि आगामी चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रह सकता है और इन चुनावों के परिणाम का राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर पड़ सकता है।
संजय कुमार ने कहा कि इस साल हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम देखे जाएं तो इनमें से 2 राज्यों में भाजपा कमजोर दिखाई पड़ रही है। ये राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन राज्यों में से भाजपा तीन में हार जाती है तो उथल पुथल होने की गुंजाइश है। पहला असर यह हो सकता है कि राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव हो जाए। क्योंकि 2 राज्य जो अभी भाजपा के पास हैं वो उसके हाथ से निकल जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि जब इस तरह का माहौल दिखने लगेगा कि जनता का रुख बदल रहा है तो बदलाव की संभावना बनी रहेगी। बिहार में अगले साल अक्टूबर में चुनाव होना है। इस बीच काफी बदलाव की गुंजाइश बनी रहेगी। संजय कुमार ने आगे कहा कि जब आपके सहयोगिों को ये लगने लगेगा कि जिस पार्टी के साथ वो खड़े हैं उसका जनाधार छिटक रहा है तो कुछ न कुछ बदलाव की संभावना तो रहेगी ही। ऐसा होने की संभावना हरियाणा और महाराष्ट्र, इन दोनों राज्यों में काफी हद तक दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
1 hr agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
5 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
17 hrs agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
20 hrs agoIND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
1 day agoआराधना मिश्रा ने न्यूज 24 से की खास बातचीत, यूपी कांग्रेस की कमान संभालने पर जाहिर की खुशी
1 day agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
1 day agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines