हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: दोनों गठबंधनों में भीतरघात...महाराष्ट्र में किसका पलड़ा भारी?

Mahayuti VS MVA in Maharashtra: महाराष्ट्र और महायुति में इस बार विश्लेषकों को यह नहीं समझ आ रहा है कि किस सीट पर कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। सबसे ज्यादा असमंजस एनसीपी अजित पवार की पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर है।

विज्ञापन
Maharashtra Chunav 2024 Mahayuti VS MVA Alliance

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नामांकन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर थी। अब सभी को इंतजार है 4 नवंबर का, ये नाम वापसी की आखिरी तारीख है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि किस सीट पर किस दल का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। प्रदेश में एमवीए गठबंधन ने एक बार साझा प्रेस काॅन्फ्रेंस की थी, जिसमें ये कहा गया कि फिलहाल तीनों दल 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हुए हैं। इसके बाद बची हुई सीटों पर जब निर्णय लिया जाएगा तो प्रेस वार्ता की जाएगी, लेकिन सब जानते हैं कि एमवीए में सीट बंटवारे को लेकर क्या हुआ?

वहीं बात करें महायुति की, तो यहां पर बीजेपी ने 148 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं शिवसेना शिंदे ने 80 और एनसीपी ने 53 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। जबकि बाकी सीटें अन्य सहयोगी दलों को दी है। राजनीति के जानकारों की मानें तो कई सीटों पर बागियों ने गठबंधन के सहयोगियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में अब सभी पार्टियों को 4 नवंबर का इंतजार है, जब नाम वापसी के बाद यह पता चलेगा कि किस सीट से कौन पार्टी का उम्मीदवार मैदान में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola