Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। यहां सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच न्यूज 24 की टीम ने महाराष्ट्र के नासिक में पहुंचकर लोगों से उनकी राय पूछी। एक चाय की दुकान पर मिले लोगों ने बताया कि नासिक में काफी घर मुस्लिम समाज के हैं, यहां हिंदू-मुस्लिम सब मिलजुलकर रहते हैं। मुस्लिम समाज विकास को वोट देगा। वहीं, लोगों का ये मानना है कि इस बार महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी और एनसीपी अजित पवार को ज्यादा सीट मिल सकती हैं।
वर्तमान की एकनाथ शिंदे सरकार के बारे में लोगों ने कहा कि सरकार ने कई अच्छी योजनाएं लागू की हैं। लेकिन फिर भी महंगाई के चलते गरीब लोगों की हालत खराब है। पूछने पर की असली शिवसेना किसकी है? एक बुजुर्ग ने कहा कि असली शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की थी। स्थानीय निवासी संतोष गायकवाड़ ने कहा कि नासिक में एनसीपी शरद पवार का अधिक प्रभाव है। उनकी शिकायत थी कि सभी नेता केवल चुनाव में आते हैं, बीच में कोई नहीं आता। उनका अनुमान था कि सरकार तो बीजेपी की आएगी, लेकिन शिंदे दोबारा सीएम बनेंगे या नहीं ये नहीं पता लेकिन देवेंद्र फणडवीस को महत्वपूर्ण पद पर रहेंगे।
संबंधित खबरें
बचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
1 hr agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
2 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
6 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 day agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
2 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
2 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines