Election 2024

Video: महाराष्ट्र में बन जाएगी MVA की सरकार, कहां रह गई NDA? नए सर्वे में बड़ा दावा

NDA vs MVA : महाराष्ट्र में भले ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी न हुआ हो लेकिन चुनावी तैयारियां पूरे जोर पर चल रही हैं। राज्य की राजनीतिक स्थिति कैसी रहेगी इसे लेकर किए गए एक नए सर्वे में चौंकाने वाले संकेत देखने को मिले हैं।

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनावों का आयोजन होना है। चुनाव की तारीखें अभी जारी नहीं की गई हैं लेकिन चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। उद्धव ठाकरे की अगुवाई में जहां महा विकास अघाड़ी इस बात का दावा कर रहा है कि आगामी चुनाव में उसकी जीत तय है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को भी अपनी जीत का पूरा भरोसा है। हालांकि, असल तस्वीर कैसी होगी यह तो समय ही बताएगा लेकिन अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

राज्य की राजनीतिक तस्वीर का खाका खींचने के लिए इस समय चुनावी पंडित अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इसी को लेकर हुए एक सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी तक महाराष्ट्र में दिख रहे 2 मोर्चे 3 में बदल सकते हैं। दरअसल प्रकाश आंबेडकर ने तीसरा मोर्चा बनाने की पहल कर दी है। इस मोर्चे को वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) नाम दिया गया है। आंबेडकर का वीबीए इस चुनाव पर कितना असर डालेगा, नया सर्वे क्या कह रहा है, जानिए इस स्पेशल वीडियो स्टोरी में।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ