हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: टिकट कटने पर रोए, खाना-पीना छोड़ा... कहां लापता हो गए शिंदे के ये विधायक?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सियासी पारा हाई है। टिकट वितरण को लेकर कुछ दलों में नाराजगी दिख रही है। ताजा मामला एकनाथ शिंदे की पार्टी का है। जहां उनका एक विधायक टिकट कटने से नाराज है। विस्तार से इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी विधायक श्रीनिवास वनगा लापता हो गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वे पालघर सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर नाराज बताए जा रहे हैं। शिंदे गुट के विधायक टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। उनकी पत्नी के अनुसार वे आत्महत्या करने के बारे में भी सोचने लगे थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर फिलहाल सियासी पारा हाई है।

एकनाथ शिंदे की पार्टी ने पालघर सीट से वनगा के बजाय राजेंद्र गवित पर दांव खेला है। जिसके बाद मौजूदा विधायक नाराज हैं। वे सोमवार शाम से लापता हैं। कई घंटे से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब पालघर पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं, जो उनकी तलाश कर रही है। वनगा उन विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने शिवसेना में टूट के बाद एकनाथ शिंदे का साथ दिया था। विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola