Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी विधायक श्रीनिवास वनगा लापता हो गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वे पालघर सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर नाराज बताए जा रहे हैं। शिंदे गुट के विधायक टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। उनकी पत्नी के अनुसार वे आत्महत्या करने के बारे में भी सोचने लगे थे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर फिलहाल सियासी पारा हाई है।
एकनाथ शिंदे की पार्टी ने पालघर सीट से वनगा के बजाय राजेंद्र गवित पर दांव खेला है। जिसके बाद मौजूदा विधायक नाराज हैं। वे सोमवार शाम से लापता हैं। कई घंटे से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब पालघर पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं, जो उनकी तलाश कर रही है। वनगा उन विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने शिवसेना में टूट के बाद एकनाथ शिंदे का साथ दिया था। विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये रिपोर्ट…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.