---विज्ञापन---

Video: क्यों तोड़ी शिवसेना, लोकसभा चुनाव में क्यों हारे? Eknath Shinde ने किया खुलासा

Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना में 2022 में टूट हुई थी। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के कई विधायकों के साथ महायुति में शामिल होने का ऐलान किया था। अब एकनाथ शिंदे ने टूट के कारणों का खुलासा किया है। विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election: शिवसेना शिंदे गुट के सुप्रीमो और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने खुलासा किया है कि शिवसेना से उनके अलग होने की वजह क्या थी? एएनआई से खास बातचीत में उन्होंने देश को दिवाली की बधाई दी। इसके बाद चौंकाने वाली बातें बताईं। उन्होंने कहा कि वे खुद महा विकास अघाड़ी की सरकार में शामिल रहे थे। लेकिन जो सरकार महाराष्ट्र में बनी थी, वो बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के विरुद्ध बनी थी। शिवसेना और भाजपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। गठबंधन की सरकार को जनता ने जनादेश दिया था। महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार होनी चाहिए थी। लेकिन इसके ठीक विपरीत हुआ।

शिंदे के अनुसार उन लोगों ने अपने तत्कालीन मुखिया (उद्धव ठाकरे) को काफी समझाया था। लेकिन वे नहीं माने और कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। बालासाहेब हमेशा कांग्रेस के खिलाफ रहे। वे कभी नहीं चाहते थे कि कांग्रेस के साथ गठबंधन रहे। वे हमेशा कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाकर चले। लेकिन उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के साथ जाकर समझौता कर लिया। सीएम बनने के चक्कर में निजी हितों के चलते उद्धव मोह माया में फंस गए। आगे जानने के लिए विस्तार से देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2024 10:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola