Mahamrityunjay Mantra Niyam

Video: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, तभी होगा लाभ

Mahamrityunjay Mantra Niyam: महामृत्युंजय मंत्र को बेहद ही शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है, जिसका जाप पूरी विधि और नियमों के अनुसार करना चाहिए। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं महामृत्युंजय मंत्र के जाप से जुड़े जरूरी नियमों व लाभ के बारे में।

Mahamrityunjay Mantra Niyam: भगवान शिव को परिवर्तन, संहार और सृजन का देवता माना जाता है, जिनको प्रसन्न करना बेहद आसान है। जो लोग नियमित रूप से शिव जी की पूजा करते हैं, उन पर महादेव अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। शिव को खुश करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया जा सकता है। इस मंत्र में महादेव के महामृत्युंजय स्वरूप से प्रार्थना की जाती है कि वो हमारी आयु की रक्षा करें और रोगों से मुक्ति दिलाएं। इसके अलावा कुंडली के कुछ विशेष दोषों से मुक्ति पाने के लिए भी महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। लेकिन इस मंत्र का जाप करते वक्त विशेष सावधानियां अपनानी जरूरी हैं। अन्यथा व्यक्ति को अपनी पूजा का फल नहीं मिलता है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महामृत्युंजय मंत्र का जाप हमेशा रुद्राक्ष की माला पर करना चाहिए। किसी और माला पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा मंत्र का जाप करने से पहले भगवान शिव का ध्यान लगाना जरूरी है। यदि आप महामृत्युंजय मंत्र के जाप से जुड़े और अन्य नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ